बांसी ब्लाक में प्रधान संघ अध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बांसी ब्लाक में प्रधान संघ अध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जय गोविन्द साहू
बांसी|बुधवार को बांसी ब्लाक में प्रधान संघ अध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आजाद सभागार में ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर केक काटकर जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्र के जन्म दिवस को विशेष रूप से मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाया और उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रधान संघ के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय राय, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया,अशोक, रामपाल, विष्णु, संजय चौधरी, बासुदेव चौरसिया,रवींद्र चौरसिया, ओम प्रकाश, मलखान यादव, गुलाब यादव,सत्यबिजय चौधरी, सुनील चौधरी, गौरी निषाद, मुन्नू यादव और पंकज पांडे जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा, ब्लाक अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत दुर्बिजय सिंह,ब्लाक अध्यक्ष रोजगार सेवक संघ राम प्रकाश मिश्र,आदि लोग उपस्थित रहे|