World

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

जय गोविन्द साहू

बांसी| सेहरी स्टेट के आवास पर अखिल क्षत्रिय महासभा द्वारा राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। वक्ताओं के क्रम में मुख्य अतिथि राजन सिंह ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, विशिष्ट अतिथि अखण्ड प्रताप सिंह उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने क्षत्रिय समाज को महाराणा प्रताप के संघर्षों और स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति से प्रेरित होने पर विस्तार से चर्चा किया।
प्रदेश महामंत्री कृष्णपाल सिंह ने क्षत्रिय महासभा की उपयोगिता और उनके उद्देश्यों के साथ सदस्यता अभियान पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में हितेश कुमार सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा,करन सिंह, सोनू सिंह,दिलीप त्रिपाठी, कप्तान सिंह अध्यक्ष इटवा तहसील, गोपाल सिंह,बीरू सिंह, भूपेंद्र सिंह प्रधान, अशोक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, विपिन सिंह महेंद्र सिंह आदि बडी संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहे।
अंत में सुरेन्द्र सिंह निवासी सेमरी खानकोट के निधन हो जाने पर दो मिनट मौन रहकर पुण्यात्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button