अयोध्या से मुंडन कराकर लौटते समय बस्ती जिले के कप्तान गंज में पलटी कार,एक की मौत

अयोध्या से मुंडन कराकर लौटते समय बस्ती जिले के कप्तान गंज में पलटी कार,एक की मौत
स्कार्पियो के ओवरटेकिग करने से हुई घटना, 5अन्य भी घायल
जय गोविन्द साहू
बांसी- पथरा बाजार से पौत्री का अयोध्या मुंडन कराने गये राम लखन गुप्ता की कार लौटते समय बस्ती जिले के कप्तान गंज थाना क्षेत्र के ग्राम तिलक पुर में एक अन्य वाहन के ओवरटेकिंग के चलते पलट गयी। जिसमें एक अन्य पौत्री की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। जबकि एक अन्य पौत्री (पुत्री की पुत्री)गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। कार में सवार शेष 5लोगों को भी चोटें आई हैं।जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया है।घटना सोमवार रात 12बजे की है। समाचार गांव में पहुंचते ही मुंडन उत्सव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग बाग हाल जानने के लिए उमड़ पड़े।
दवा व्यवसायी गुप्ता अपने पुत्र दिनेश कसौधन की पुत्री अवंतिका (3)का मुंडन कराने सोमवार दोपहर परिवार के साथ अयोध्या निकले थे।धार्मिक रीति-रिवाज संपन्न करके रात में लौट रहे थे।चालक सर्वेश नें बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर एक स्कार्पियो ने तेज रफ्तार में उनकी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में संतुलन खो दिया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। एअर बैग ने आगे के लोगों का जान तो बचा लिया लेकिन पीछे बैठी खुशी पुत्री दिनेश बाहर जा गिरी, और रगड़ से उसका सिर क्षत विछत हो गया। उन्होने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गुप्ता की भानजी रोली (24) के सिर में गंभीर चोट है। जिसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल रामलखन गुप्ता ने बताया कि हमें पता ही नहीं चला घटना कैसे घट गयी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब शीशा तोड़कर हम लोगों बाहर निकाला तब हम अवाक रह गये। नतिनी के मरने की खबर हमें 2घंटे बाद दी गई।